Bigg Boss 19 Promo: कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े अभिषेक और बसीर, मृदुल तिवारी को लग गई चोट

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर रोज नया हंगामा हो रहा है। कभी कोई राशन के लिए लड़ रहा है तो कभी कोई साफ-सफाई के चक्कर में बहस कर ले रहा है। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

Bigg Boss 19 Promo: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं। शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स हर रोज कुछ न कुछ नया हंगामा खड़ा कर दे रहे हैं। इस घर में लोग छोटी सी छोटी बात पर लड़ाई कर लेते हैं। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस 19 का नया प्रोमो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस पर...

bb 19 promo

Pic Credit- Jio Hotstar

मृदुल तिवारी को लग गई चोट

कलर्स टीवी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो शेयर किया है। क्लिप में सभी कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी टास्क को लेकर तैयार होते दिखाई दे रहे हैं। कैप्टेंसी टास्क के चक्कर में अभिषेक सबको धक्का मारते हुए आगे निकलते दिखे, जिसके बाद नेहल चुडासमा अभिषेक को खरी खोटी सुनाती है। बाद में अभिषेक और बसीर अली की लड़ाई हो जाती है। इस बीच मृदुल तिवारी को चोट लग जाती है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग ये कह रहे हैं कि अभिषेक के कारण मृदुल को चोट लग गई। तो वहीं कई लोगों का ये मानना है कि टास्क की वजह से मृदुल घायल हो गए।

End of Feed