Bigg Boss 19 Latest Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में घर में नॉमिनेशन को लेकर टास्क हुआ, जिसमें कई लोग नॉमिनेट हो गए। इस लिस्ट में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, नगमा और नतालिया के नाम शामिल है। अब घर में कैप्टेंसी को लेकर टास्क शुरू हो गया है। बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में बसीर अली और अभिषेक बजाज एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं।
बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच छिड़ी जंग
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसे देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं। घर में अब नए कैप्टन को चुनने का टाइम आ गया है। क्लिप में सभी घरवाले कोई टास्क परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज अपनी जान लगा देते हैं। हालांकि दोनों के बीच टक्कर हो जाती है। अभिषेक और बसीर का ये अंदाज देख फैंस अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि घर को नया कैप्टन मिल गया है। BBTak ने अपन एक्स पर ये बताया है कि अमाल मलिक नए कप्तान बन गए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो घर को कैसे चलाते हैं।
शहबाज और मृदुल में हुई गंदी लड़ाई
हालिया एपिसोड में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। मृदुल और शहबाज ने एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां भी दी। बताते चलें कि शहबाज बदेशा हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड घर में आए हैं। उनको लेकर लोगों का ये मानना है कि वो इस शो में धमाल मचा देंगे।
