टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक नहीं अतीत से मिले घाव के कारण रो पड़ीं नेहल, ट्रोल होते ही टीम ने खोले राज

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Cries Due To Past Trauma: 'बिग बॉस 19' की नेहल चुडासमा इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुईं। लेकिन अब नेहल चुडासमा की टीम ने बयान जारी किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Cries Due To Past Trauma: 'बिग बॉस 19' की नेहल चुडासमा इन दिनों लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। जहां पहले वह फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के मुद्दे को जबरदस्ती खींचने के लिए ट्रोल हुई थीं तो वहीं बीते दिन नेहल चुडासमा, अमाल मलिक पर आरोप लगाने के कारण दर्शकों के निशाने पर आ गई हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहल चुडासमा को बाहर निकालने की मांग की। वहीं दूसरी ओर फराह खान भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार में नेहल चुडासमा को आड़े हाथों लेती नजर आएंगी। ट्रोल्स के निशाने पर आते ही नेहल चुडासमा की टीम ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स इंडिया अमाल मलिक के कारण नहीं बल्कि अपने पास्ट ट्रॉमा की वजह से रोई थीं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) की टीम ने लंबा-चौड़ा बयान जारी कर उनके रिएक्शन की सच्चाई जाहिर की। नेहल चुडासमा की टीम ने कहा, "हम बिग बॉस 19 के टास्क में हुई गलतफहमी पर प्रकाश डालना चाहेंगे। मामले को साफ करने के लिए हम कुछ चीजें साझा करेंगे। टास्क के दौरान वहां एक पल था, जब अमाल मलिक और नेहल के बीच चीजें फीजिकल हुईं। हम बताना चाहते हैं कि वहां नेहल का आरोप लगाने का या इल्जाम डालने का कोई इरादा नहीं था। जो चीज हुई, उसकी वजह नेहल का अतीत का ट्ऱमा है, जिसे वह हर बार नियंत्रित नहीं कर पाती है। उस पल में नेहल के पुराने घाव फिर से उभर गए, जिससे वो रिएक्शन आया।"

nehal chudasama team

nehal chudasama team

नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) की टीम यहीं नहीं रुकी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब अमाल माफी मांगने आया तो नेहल के शब्द यही थे कि ये तुमसे जुड़ा नहीं है। वो अमाल को बताना चाहती थी कि रिएक्शन अमाल की वजह से नहीं है, बल्कि उन पुराने घाव के कारम हैं जिनसे नेहल अभी भी उबरने की कोशिश कर रही है। ये बहुत ही कमजोर पल था। एक ऐसा पल जो याद दिलाता है कि घाव रह जाते हैं, चाहे कितना भी इससे उबरने की कोशिश कर लो।" नेहल चुडासमा की टीम ने पोस्ट में आगे बताया कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं, जबकि वो उस रिएक्शन का असली कारण नहीं जानते।

nehal chudasama team (1)

nehal chudasama team (1)

नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) की टीम ने पोस्ट में आगे लिखा, "हम उम्मीद करते हैं कि आप लोग ट्रोल्स से आगे बढ़कर देखें, हम उम्मीद करते हैं कि लोग उस महिला को देखें जो हर रोज ठीक होने की कोशिश कर रही है और वो इंसान करने की कोशिश कर रही है जो सम्मान के लायक है, दूसरों की तरह।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article