EXCLUSIVE Bigg Boss 19: नतालिया ने इस कंटेस्टेंट को बताया दिल के बेहद करीब दोस्त, बसीर अली को दिया प्ले बॉय का टैग

Exclusive Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में विदेशी टच लेकर आई एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक घर से बेघर हो गई है। तीन हफ्ते घर के अंदर रहने के बाद उन्हें क्या-क्या बातें पता चली। और उन्हें घर के अलग-अलग तरह के लोगों को के साथ रहकर कैसा लगा। आइए आपको बताते हैं।

Exclusive Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 अपने टेलिकास्ट के साथ फैंस के बीच पॉपुलर होता जा रहा है। शो में रोजाना कोई न कोई हंगामा देखने को मिल ही जाता है। पिछले हफ्ते शो में पहला एविक्शन हुआ। जिसमें घर की दो हसीनाएं घर से बेघर हुई। नतालिया जेनेस्कोवेक( Natalia Janoszek) और नगमा मिराजकर। शो से जाने के बाद नतालिया ने घर के अंदर के राज खोले। हाल ही में नतालिया ने ज़ूम के साथ बातचीत में घर के अंदर चल रही बातें बताई। उन्होंने इस कंटेस्टेंट को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहा।

Exclusive Bigg Boss 19:

Image Source: Bigg Boss 19 Clip

नतालिया जेनेस्कोवेक( Natalia Janoszek) ने घर के अंदर तान्या मित्तल( Tanya Mittal) को अपनी सच्ची दोस्त बताया। ज़ूम के साथ एक खास बातचीत में, नतालिया ने बिग बॉस के घर में तान्या को अपनी सच्ची दोस्त बताया और कहा, "मेरी सच्ची दोस्त निश्चित रूप से तान्या ही होंगी। मुझे पता है कि लोग उन्हें बहुत जज करते हैं। उनसे नफरत करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन साथ ही बहुत से लोग उनसे प्यार भी करते हैं। वही एक थीं जो हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाती थीं, मेरा साथ देती थीं। लोग कहते हैं कि लोगों के बारे में उनकी सोच अलग है, और मुझे लगता है कि उनका दिल भी अच्छा है। नतालिया ने तान्या के साथ अपनी बान्डिंग को हाईलाइट किया।

End of Feed