Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बसीर अली, मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल और जीशान कादरी जैसे कंटेस्टेंट्स छाए हुए हैं। सबसे ज्यादा लोग इन लोगों को पसंद कर रहे हैं। वहीं घरवालों के निशाने पर भी यही लोग सबसे ज्यादा रहते हैं। यही वजह है कि मृदुल तिवारी बार-बार नॉमिनेट हो रहे हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस हफ्ते फिर से मृदुल तिवारी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए है। उनके अलावा भी कई लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है।
मृदुल तिवारी पर मंडराया खतरा
BBTak की रिपोर्ट के अनुसार, मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते घर में 2 लोग बाहर हो सकते हैं। बात करें मृदुल तिवारी की तो सभी लोगों की नजरें उनपर टिकी हुई हैं क्योंकि वो बार-बार नॉमिनेट हो रहे हैं। हालांकि लोगों का ये मानना है कि वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, जिस वजह से जनता का प्यार उनके साथ है। सोशल मीडिया पर लोग ये कह रहे हैं कि इस हफ्ते नगमा और नतालिया में से एक कंटेस्टेंट पक्का बाहर जाएगा। हालांकि ये तो अगले वीकेंड के वार में ही पता चलेगा।
सलमान खान के शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
बताते चलें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। वो घर में धमाल मचाने के लिए तैयार है। शहबाज बादशाह को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो कैसा खेलते हैं। वहीं बसीर अली ने अपनी सूझबूझ से सभी की जान बचा ली है। दरअसल, किसी कंटेस्टेंट ने गैस खुली छोड़ दी, जो पूरी रात चालू रही। इस वजह से सभी लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी।
