टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से तीन हफ्ते पहले कटा मृदुल तिवारी का पत्ता, मिडवीक एविक्शन से पलटा पूरा गेम

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Evicted In Midweek Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से मृदुल तिवारी का पत्ता कट चुका है। उनके एविक्शन ने दर्शकों को भी हैरान करके रख दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, मृदुल तिवारी इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Evicted In Midweek Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' से बीते दिन ही दो कंटेस्टेंट्स बेघर हुए हैं, जिसमें अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का नाम शामिल है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एविक्शन की प्रक्रिया यहीं पर नहीं थमती है। दरअसल, बिग बॉस 19 से आज एक और एविक्शन की खबर सामने आ रही है। यह एविक्शन किसी और का नहीं बल्कि यू-ट्यूब के पॉपुलर फेस मृदुल तिवारी का हुआ है। मृदुल तिवारी के एविक्शन से फैंस भी हैरान रह गए हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में लाइव ऑडियंस के साथ हुए एक टास्क में मृदुल तिवारी को घर से बेघर होना पड़ा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े फैनपेज लाइवफीड अपडेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट साझा कर बताया कि मृदुल तिवारी घर से बेघर हो चुके हैं। फैनपेज ने अपने ट्वीट में लिखा, "मृदुल तिवारी 'बिग बॉस 19' से बेघर हो चुके हैं, दर्शकों के आधार पर।" मृदुल तिवारी के एविक्शन पर एक यूजर ने लिखा, "अभिषेक के एविक्शन के बाद और प्रणित को विलेन बनाने के बाद, इन्होंने सफलतापूर्वक मृदुल को भी किनारे लगा दिया और अपने पसंदीदा अमाल के लिए रेड कार्पेट लगा दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह मेकर्स, वही पुराना गेम खेल रहे हो।"

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी के लिए टास्क हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना, शहबाज बडेशा और कुनिका सदानंद की टीम बनी थी। गौरव खन्ना की टीम में मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे थे तो वहीं शहबाज बडेशा की टीम में मालती चाहत व अशनूर कौर और कुनिका सदानंद की टीम में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट थीं। वहीं आज भी कैप्टेंसी टास्क जारी रहा, जिसके लिए घर में लाइव ऑडियंस की एंट्री हुई। इसी टास्क में बिग बॉस ने मुख्य द्वार खोलते हुए कहा कि ये दरवाजा तभी बंद होगा, जब यहां कोई एक बाहर जाएगा। बताया जा रहा था कि वोट अपील के बाद जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलते, वो कैप्टेंसी का दावेदार बनता तो वहीं जिसे सबसे कम वोट मिलते उसे घर से बेघर होना पड़ता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article