Bigg Boss 19 Promo: मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में हुई हाथापाई, घर में मचा बवाल

Bigg Boss 19 Latest Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जहां एक तरफ जीशान कादरी टीचर बनकर सबको घर में पढ़ा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की गंदी लड़ाई हो गई है, जिससे घर का माहौल गर्म हो गया है। आइए नजर डालते है प्रोमो पर...

Bigg Boss 19 Latest Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो में हर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। हाल ही में घरवालों ने कुनिका को जमकर लताड़ लगाई। पहले उनकी लड़ाई तान्या मित्तल से हुई फिर गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर निशाना साधा। वहीं बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं। इस क्लिप में मृदुल तिवारी और शहबाज लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

bigg boss19

Pic Credit- Jio Hotstar

मृदुल तिवारी और शहबाज में हुई गंदी लड़ाई

बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। क्लिप में जीशान कादरी टीचर बनकर सबको घर में पढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुनिका, जीशान से फ्लर्ट करती नजर आईं। वहीं बसीर अली ने भी फरहाना से जमकर मजाक मस्ती की। इस क्लिप में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की गंदी लड़ाई भी दिखाई गई है। इसपर मृदुल के फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए शहबाज की क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 19 का ये लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

End of Feed