Bigg Boss 19 Latest Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो में हर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। हाल ही में घरवालों ने कुनिका को जमकर लताड़ लगाई। पहले उनकी लड़ाई तान्या मित्तल से हुई फिर गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर निशाना साधा। वहीं बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं। इस क्लिप में मृदुल तिवारी और शहबाज लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...
मृदुल तिवारी और शहबाज में हुई गंदी लड़ाई
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। क्लिप में जीशान कादरी टीचर बनकर सबको घर में पढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुनिका, जीशान से फ्लर्ट करती नजर आईं। वहीं बसीर अली ने भी फरहाना से जमकर मजाक मस्ती की। इस क्लिप में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की गंदी लड़ाई भी दिखाई गई है। इसपर मृदुल के फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए शहबाज की क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 19 का ये लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इन सदस्यों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बताते चलें कि घर में नॉमिनेशन टास्क होने के बाद कई लोग नॉमिनेट हो गए हैं। इस लिस्ट में आवेज, मृदुल, नगमा और नटालिया के नाम शामिल है। दो हफ्तों तक बिग बॉस 19 से कोई भी कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ है, लेकिन अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि 2 कंटेस्टेंट अपने घर जाएंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शो से कौन कौन बाहर होता है। बात करें मृदुल तिवारी की तो इन सब में से वो सबसे ज्यादा मजबूत है।
