Bigg Boss 19: सलमान खान की जान को खतरा... मेकर्स ने हटाई लाइव ऑडियंस, बढ़ाई सिक्योरिटी

Salman Khan security at BB19 set: सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शूटिंग सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेकर्स ने भाईजान की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ लाइव ऑडियंस हटाने का भी फैसला लिया है।

Salman Khan security at BB19 set: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को काफी समय से जान की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। धमकियों का ही नतीजा है कि सलमान खान के घर की बालकनी में भी बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाया गया है, जहां से वो फैंस को दर्शन देते हैं। भाईजान इन दिनों बिग बॉस 19 को शूट कर रहे हैं, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शो के निर्माता ऋषि नेगी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वो भी भाईजान की सुरक्षा का खास ध्यान रख रहे हैं। क्योंकि सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिली हैं, जिस कारण बिग बॉस 19 के मेकर्स ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन इंतजामों के तहत सेट पर लाइव ऑडियंस तक रखने की इजाजत नहीं दी गई है।

Bigg Boss 19 Salman Khan

Image Source: Bigg Boss 19

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ऋषि नेगी ने बताया है, "बिग बॉस 19 पर लगभग 600 लोग काम कर रहे हैं। हमने इतने लोगों के लिए 3 शिफ्ट्स डिजाइन की हैं ताकि 24 घंटे काम चलता रहे। हमने कोशिश की है कि सेट पर पुरुष और महिलाओं की समान संख्या रहे। जहां तक बात है सेट पर सिक्योरिटी की तो उसके लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।"

End of Feed