टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Update: बसीर अली की सत्ता पलटी, इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी के लिए छिड़ेगी तगड़ी जंग

Bigg Boss 19 Big Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस शो में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। बीते हफ्ते बसीर अली कैप्टन बने थे। हालांकि अब घर में बदलाव होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमाल मलिक और अभिषेक बजाज में से कोई एक कैप्टन बनने वाला हैं।

Image

Pic Credit- Amaal Malik/Abhishek Bajaj (instagram)

Bigg Boss 19 latest Update: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हाल ही में नॉमिनेशन को लेकर टास्क हुआ, जिसके बाद मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, नगमा और नतालिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। मृदुल तिवारी पर एक बार फिर से नॉमिनेशनल की तलवार लटक गई। हालांकि लोगों का ये मानना है कि वो इस हफ्ते घर से आउट नहीं होंगे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि घर में कैप्टेंसी को लेकर टास्क होने वाला है, जिसमें अमाल और अभिषेक आमने-सामने होंगे। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर...

अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच होगी भिड़ंत

BBTak ने अपने एक्स पर एक रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया है कि घर में जल्द ही सत्ता बदलने वाली है। बसीर अली अब ज्यादा दिनों तक कैप्टन नहीं रहेंगे। कैप्टेंसी को लेकर अभिषेक बजाज और अमाल मलिक भिड़ने वाले हैं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि इन दोनों में से कैप्टन कौन बनेगा। हालांकि लोगों का ये मानना है कि अभिषेक, अमाल मलिक से ज्यादा बेहतर इसलिए उन्हें मौका मिलना चाहिए। मालूम हो कि अभिषेक बजाज इन दिनों बिग बॉस में छाए हुए हैं। वो घर में लगातार कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं।

मृदुल तिवारी और शहबाज में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसपर मृदुल के फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए शहबाज की क्लास लगा रहे हैं। बताते चलें कि शहबाज बदेशा हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड घर में आए हैं। शहबाज बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई हैं। शहनाज की तरह ही शहबाज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article