टीवी मसाला

'इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, लड़की की ओर से इशारा...'- BB 19 की कुनिका सदानंद का पुराना वीडियो वायरल, हो रही है थू-थू

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Troll For Old Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहते हुए कुनिका सदानंद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनकी जमकर थू-थू हो रही है। कुनिका वीडियो में इंडस्ट्री के सिलसिले में बात करती दिखीं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Troll For Old Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाका करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 19' का हर एक कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, चाहे वह अमाल मलिक हों या फिर तान्या मित्तल। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की कुनिका सदानंद अपने एक पुराने वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस वीडियो के लिए कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की जमकर थू-थू हो रही है। वीडियो में कुनिका सदानंद के शब्दों ने दर्शकों को निराश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुनिका सदानंद वीडियो में इंडस्ट्री से जुड़ी बातें करती दिखाई दीं, जहां उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, लड़की की ओर से इशारा भी होता है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) अपने वीडियो में कहती दिखीं, "हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ना, मैं ऐसा मानती हूं कि रेप नहीं होता। कहीं न कहीं लड़की की ओर से भी इशारा होता है। जैसे मैं आपके पास काम आई काम के लिए तो 'हेलो सर, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं।' ये हो गया?" कुनिका सदानंद ने अपनी बातों को एक्टिंग से समझाते हुए आगे कहा, "हाय सर...। ये क्या है, वो ऐसे-ऐसे नैन-नक्श चलाती हैं। आप ऐसे-ऐसे लाइन बोलेंगे तो आप जानते हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि एक सीधी-सटीक बात करने वाले के साथ रेप हुआ है। और मैं हमेशा से ही सीधी-सटीक रही हूं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के इस वीडियो पर लोगों की नाराजगी देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, "और ये ऐसी भद्दी टिप्पणियां करके महिला सशक्तिकरण चाहती हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "और ये शिक्षित वकील हैं। केवल शिक्षा ही आपका दिमाग नहीं खोल सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article