Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद को बचाने के चक्कर में अब बिग बॉस की हो रही है थू-थू, दर्शक बोले-शर्म आनी चाहिए...

Bigg Boss 19 Makers Troll For Saving Kunickaa Sadanand From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले, लेकिन वह बाहर होने से बच गईं। इस बात पर अब दर्शकों ने मेकर्स की बैंड बजानी शुरू कर दी है।

Bigg Boss 19 Makers Troll For Saving Kunickaa Sadanand From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर एक कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स अपनी एक हरकत के कारण दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। शो में बीते दिन किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना था। इसमें कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले। लेकिन बिग बॉस ने ऐप रूम का एक्सेस देकर उन्हें घर से बाहर होने से बचा लिया। मेकर्स की इस बात पर दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

bigg boss 19 (34)

फोटो क्रेडिट- जियो ह़टस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने वीकेंड का वार पर बताया कि कुनिका सदानंद को इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले थे। लेकिन ऐप रूम में उन्होंने खुद के लिए इम्यूनिटी चुनी, जिसकी वजह से वह घर से बेघर होने से बच गईं। लेकिन कुनिका को बचाने के लिए अब मेकर्स निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "पूरा 'ऐप रूम' का खेला खेला गया कुनिका सदानंद को बचाने के लिए। लेकिन इस बात की तो दाद देनी पड़ेगी कि मेकर्स ने बता दिया कि कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या? बिग बॉस मेकर्स और टीम ने कुनिका सदानंद को कहीं से भी ऑप्शन दे दिया बचाने का, जबकि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे? ये क्या था। तो पक्षपात इस सीजन में भी चालू है। शर्म आनी चाहिए, घटियापन।"

End of Feed