टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद को बचाने के चक्कर में अब बिग बॉस की हो रही है थू-थू, दर्शक बोले-शर्म आनी चाहिए...

Bigg Boss 19 Makers Troll For Saving Kunickaa Sadanand From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले, लेकिन वह बाहर होने से बच गईं। इस बात पर अब दर्शकों ने मेकर्स की बैंड बजानी शुरू कर दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो ह़टस्टार

Bigg Boss 19 Makers Troll For Saving Kunickaa Sadanand From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर एक कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स अपनी एक हरकत के कारण दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। शो में बीते दिन किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना था। इसमें कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले। लेकिन बिग बॉस ने ऐप रूम का एक्सेस देकर उन्हें घर से बाहर होने से बचा लिया। मेकर्स की इस बात पर दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने वीकेंड का वार पर बताया कि कुनिका सदानंद को इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले थे। लेकिन ऐप रूम में उन्होंने खुद के लिए इम्यूनिटी चुनी, जिसकी वजह से वह घर से बेघर होने से बच गईं। लेकिन कुनिका को बचाने के लिए अब मेकर्स निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "पूरा 'ऐप रूम' का खेला खेला गया कुनिका सदानंद को बचाने के लिए। लेकिन इस बात की तो दाद देनी पड़ेगी कि मेकर्स ने बता दिया कि कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट मिले थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या? बिग बॉस मेकर्स और टीम ने कुनिका सदानंद को कहीं से भी ऑप्शन दे दिया बचाने का, जबकि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे? ये क्या था। तो पक्षपात इस सीजन में भी चालू है। शर्म आनी चाहिए, घटियापन।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद को बचाने के लिए मेकर्स को मिलने वाले ताने यहीं खत्म नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, "ये पूरी तरह से पक्षपात था, इसमें कोई शक नहीं है। ये लोग एविक्शन तब करेंगे, जब कुनिका सुरक्षित होगी। देख लेना, इसे यूं ही आगे लेकर जाएंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इनका पाखंड तो देखो, इन्होंने ये तक बता दिया कि कुनिका को सबसे कम वोट मिले हैं। फिर भी इन्होंने पक्षपाती फैसला किया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article