टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज-नीलम गिरी ने 11 हफ्तों में कूट डाले लाखों रुपये, कमाई उड़ा देगी सबके होश

Abhishek-Neelam Earnings from BB 19: बिग बॉस 19 से बीते वीकेंड अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का पत्ता कट गया। शो में हुए शॉकिंग इविक्शन में इन दोनों कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिसके बाद काफी सारे दर्शक गुस्से से लाल हैं। सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है कि इन दोनों ने बिग बॉस 19 से कितने रुपये कमाए हैं? अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इस बात की जानकारी देंगे...

Image

Bigg Boss 19

Abhishek-Neelam Earnings from BB 19: बिग बॉस 19 हमेशा ही अपने मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए जाना जाता है। बीते वीकेंड का वार में भी शो के मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया और अभिषेक बजाज-नीलम गिरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के बाहर निकलने की वजह से फैंस में गुस्से का माहौल है। खास करके अभिषेक बजाज के इविक्शन के बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं था। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस कारण गुस्सा जाहिर कर रहे हैं लेकिन गुस्से के इस माहौल में किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है कि बिग बॉस 19 में बिताए 11 हफ्तों में इन दोनों ने कितने रुपये की कमाए हैं? आइए अपनी इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको अभिषेक-नीलम द्वारा की गई कमाई के बारे में बताते हैं...

नीलम गिरी को 1 हफ्ते के लिए मिले 1-2 लाख रुपये

Neelam Giri

Neelam Giri

भोजपुरी हसीना नीलम गिरी यूपी और बिहार में काफी फेमस हैं। नीलम गिरी को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें मेकर्स ने एक हफ्ते के लिए 1-2 लाख रुपये का पेमेंट किया है। नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में 11 हफ्तों का सफर तय किया है। नीलम गिरी भले ही शुरुआत में थोड़ी चुपचाप रहती हों लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्होंने लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दी थी। अगर नीलम गिरी के वीकली पेमेंट को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें की मानें तो नीलम गिरी 11 हफ्तों में लगभग 24-25 करोड़ रुपये लेकर निकली हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में हसीनाओं को बहुत अच्छी पेमेंट नहीं मिलती है, उसे देखते हुए बिग बॉस 19 के मेकर्स द्वारा दी गई फीस काफी अच्छी है। उम्मीद की जा सकती है कि अब नीलम गिरी जो भी भोजपुरी प्रोजेक्ट साइन करेंगी, उसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलेगी क्योंकि उनके ऊपर अब बिग बॉस का ठप्पा लग चुका है।

अभिषेक बजाज को मेकर्स ने एक हफ्ते के लिए चुकाए 6 लाख रुपये

Abhishek Bajaj

Abhishek Bajaj

बीते वीकेंड बिग बॉस 19 से बाहर हुए अभिषेक बजाज का इविक्शन कोई भी नहीं पचा पा रहा है। रोहन मेहरा, आवेज दरबार और नग्मा मिराजकर ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मेकर्स की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस भी अभिषेक बजाज के इविक्शन से खफा हैं। फैंस और सेलेब्स का गुस्सा एक तरफ कर दें और अभिषेक बजाज की कमाई पर नजर डालें तो ऐसा बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के मेकर्स ने उन्हें एक हफ्त के लिए लगभग 6 लाख रुपये चुकाए हैं। अभिषेक बजाज ने भी बिग बॉस 19 में 11 हफ्तों का सफर पूरा किया है। ऐसे में उनकी बिग बॉस 19 से हुई कमाई 66 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है। अभिषेक बजाज के खाते में बिग बॉस 19 से आई रकम छोटी नहीं है। बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद अभिषेक बजाज खतरों के खिलाड़ी जैसे शो के लिए भी कमर कस रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि इसके लिए भी वो मोटी रकम वसूलेंगे।

बिग बॉस 19 से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज ने जो रकम बटोरी है, उसे देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि भले ही लोग सोशल मीडिया पर सलमान खान के शो को कितना भी निशाना बना लें लेकिन इस बाद में कोई दोराय नहीं है कि बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स को जबरदस्त फेम देता है और उनका बैंकबैलेंस भी भारी करके घर भेजता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article