Bigg Boss 19: घरवालों की इस हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, सजा के तौर पर किया सभी को नॉमिनेट

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है। जी हाँ, घरवालों को बिग बॉस ने सजा सुनाई है इस एक हरकत के लिए जो शो के नियमों के खिलाफ हैं। सजा के तौर पर अब घर में सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं।

Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया हंगामा सुर्खियों में बना रहता है। शो को जनता से प्यार तो मिल रहा है लेकिन टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग नहीं। शो अपने चौथे हफ्ते में कदम रख चुका है और कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला भी बढ़ गया। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से जुदा प्रोमो शेयर किया है जिसमें सभी घरवाले घर से एलिममिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होती है एसेंबली रूम में जहां बिग बॉस घरवालों द्वारा किए गए नॉमिनेशन की चर्चा को बड़ी स्क्रीन पर उन्हे दिखाएंगे। कैसे प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज और अन्य कंटेस्टेंट पहले ही फैसला ले चुके थे कि इस हफ्ते वो किस नॉमिनेशन के जाल में फेंकेगे। इस वीडियो से सभी कंटेस्टेंट के आगे एक दूसरे की असलियत बाहर आएगी। तभी 'बिग बॉस' गुस्से से भरी आवाज में कहते हैं कि घर की रूल में नॉमिनेशन से संबंधित एक नियम है कि इसकी प्लानिंग करना सख्त मना है। अब इसकी सजा पूरे घर को भुगतनी पड़ेगी। अब सभी घरवाले नॉमिनेशन की दहलीज पर आ खड़े हुए है।

End of Feed