Bigg Boss 19 First Eviction: एक नहीं बल्कि दो लोगों का कटेगा बिग बॉस 19 के घर से पत्ता, फराह खान करेगी डबल एविक्शन

Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस 19 का यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। क्योंकि घर का पहला वोट आउट होगा। अब तीन हफ्ते के बाद पहली बार कोई घर से जाएगा। इस हफ्ते कौन जाने वाला है उसकी खबर हमारे हाथों लग गई है। आइए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 19 First Eviction: फैंस का चहेता शो बिग बॉस, अपने सीजन 19 के साथ धूम मचा रहा है। हर जगह शो की चर्चा सुनने को मिल रही है। घर के अंदर के टास्क से लेकर अंदर के हंगामे तक सब कुछ सुर्खियों में बना हुआ है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं। लेकिन , अभी तक इसमें कोई एविक्शन नहीं हुआ। पिछले हफ्ते सलमान खान ने वीकेंड के वॉर पर नो एविक्शन घोषित किया था। लेकिन इस हफ्ते शो का पहला एविक्शन होगा। पहले खबर सामने आई थी कि घर से केवल एक सदस्य जाएगा, लेकिन अब पता चला है कि इस हफ्ते दो लोग घर से बेघर हो जाएंगे। वे दो लोग कौन है, आइए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 19 First Eviction

Image Source: X ( Twitter)

कल शनिवार से वीकेंड का वॉर शुरू हो जाएगा। इस बार वीकेंड के वॉर में एक खास बात है कि सलमान खान( Salman Khan) इसे होस्ट नहीं करने वाले। सलमान खान की बजाए फराह खान( Farah Khan) इस वीकेंड के वॉर को होस्ट करेगी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फराह खान ही बिग बॉस 19 का पहले एविक्शन करने वाली है। इस हफ्ते जो एलिमिनेट हैं उनमें शामिल हैं, नगमा मिराजकर( Nagma Mirajkar) , मृदुल तिवारी( Mridul Tiwari) , आवेज दरबार ( Awez Darbar) और नतालिया जानोसजेक। इनमें से इस हफ्ते दो लोग घर से बेघर हो जाएंगे। यह हफ्ता डबल एविक्शन का होगा।

End of Feed