टीवी मसाला

'तुम माफी क्यों मांग रहे हो...'- Bigg Boss 19 में अमाल मलिक पर बिफरीं फराह खान, नेहल की उड़ाई धज्जियां

Bigg Boss 19 Farah Khan Bashed Nehal Chudasama And Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह वीकेंड का वार फराह खान संभालती नजर आएंगी। हाल ही में शो से जुड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया कि फराह खान ने नेहल चुडासमा और अमाल मलिक को जमकर फटकार लगाई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farah Khan Bashed Nehal Chudasama And Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसो अपने साथ ढेर सारे धमाके लेकर आ रहा है। बीते दिन बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला। वहीं 'बिग बॉस 19' के आने वाले एपिसोड की बात करें तो शो में इस सप्ताह वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान संभालती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'वीकेंड का वार' पर फराह खान (Farah Khan) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया। फराह खान ने नेहल चुडासमा को तो लताड़ लगाई ही, साथ ही अमाल मलिक पर भी भड़की नजर आईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन हुए टास्क में नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक पर आरोप लगाया कि उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया को गलत तरह से छुआ है। अमाल मलिक ने अपनी गलती न होने पर भी बार-बार नेहल चुडासमा से माफी मांगी। नेहल चुडासमा की हरकतें देख दर्शकों का पारा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने जमकर नेहल को ट्रोल किया। वहीं अब 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार से जुड़ा अपडेट आया है, जिसमें बताया गया कि इस मामले पर फराह खान ने नेहल चुडासमा की क्लास लगा दी।

लाइव फीड अपडेट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) वीकेंड का वार में फराह खान (Farah Khan) ने नेहल चुडासमा को 'वुमन कार्ड' खेलने के लिए लताड़ लगाई। उन्होंने नेहल चुडासमा को एक कार्ड भी थमाया, जिसपर लिखा हुआ था 'वुमन कार्ड।' वहीं उन्होंने अमाल मलिक पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "तुम बार-बार सॉरी क्यों बोल रहे थे नेहल को? क्या तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारी गलती नहीं थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article