Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद की एक-एक हरकत पर फराह खान ने दिखाया आईना, बोलीं- आप परवरिश पर चली जाती हैं...

Bigg Boss 19 Farah Khan Bashed Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड के वार पर धमाका होने वाला है। इस सप्ताह सलमान खान तो नजर नहीं आएंगे, लेकिन फराह खान वीकेंड का वार पर एक-एक कंटेस्टेंट की क्लास लेने वाली हैं। उन्होंने इस मामले में कुनिका सदानंद को भी नहीं बख्शा।

Bigg Boss 19 Farah Khan Bashed Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में हमेशा ही धमाका देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार टीवी पर दस्तक देगा, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान तो इस सप्ताह वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह फराह खान मनोरंजन का तड़का लगाने वाली हैं। इतना ही नहीं, फराह खान एक-एक कंटेस्टेंट की बैंड बजाती हुई भी नजर आएंगी। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फराह खान कुनिका सदानंद को लताड़ती नजर आईं। उन्होंने घर में जीशान कादरी की प्लेट से खाना निकलवाने से लेकर तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाने जैसे कई मुद्दे पर कुनिका सदानंद को घेरा।

farah khan on kunickaa sadanand

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि फराह खान ने कुनिका सदानंद पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, "ये जो आपका घर में आकर रवैया है, किसी के प्लेट से आपने खाना निकलवाकर वापिस रखवा दिया। ये हमारे लिए बेहद हैरान करने वाला था। आप सीधा परवरिश पर चली जाती हैं, जो कि बहुत गलत है। हमारा या किसी का हक नहीं बनता है उस चीज पर टोकना। आपको लगता है कि आप कभी भी गलत जाती ही नहीं हैं। आप घर में कंट्रोल फ्रीक बन चुकी हैं।"

End of Feed