टीवी मसाला

Bigg Boss 19 : भाई अमाल मलिक के सपोर्ट में आए अरमान मलिक, दिल की बात लिखते हुए कहा, 'गर्व महसूस हो रहा'

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में इस बार नए ड्रामे के साथ आया है। शो में सिंगर अमाल मलिक अपना खेल बखूबी खेल रहे हैं। साथ ही उनको सपोर्ट मिल रहा है उनके परिवार का। अपने बड़े भाई अमाल मलिक के लिए सिंगर अरमान मलिक ने पोस्ट किया है।

Image

Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में इस समय धमाल मचा हुआ है। फैंस का ये फेवरेट शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, फैंस की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते हो गए, अब इसमें लोगों का भी इन्टरेस्ट बनता जा रहा है। शो में तान्या मित्तल( Tanya Mittal) से लेकर गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) तक इन सभी स्टार्स का खेल फैंस को पसंद आ रहा है। एक से बढ़कर एक सदस्य ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। वहीं घर को अपना नया कैप्टन मिल गया है। इस बार घर के कप्तान बने हैं सिंगर अमाल मलिक। उनका स्टाइल लाखों लोगों को पसंद भी आ रहा है। अब अमाल मलिक( Amaal Malik) का हौसला बढ़ाते हुए उनके भाई अरमान मलिक( Armaan Malik) ने पोस्ट किया है। अरमान मलिक ने अपने भाई के लिए क्या कहा आइए बताते हैं

सिंगर अरमान मलिक( Armaan malik) ने हाल ही में अपने भाई अमाल के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अरमान ने एक्स हैंडल पर लिखा है, " यह देखकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि अमाल मलिक शो में अपने दिल से खेल रहे हैं। कभी-कभी उसे ऐसे उदास देखना परेशान कर जाता है, लेकिन हमारा प्यार आपके पास है। और यही उसके अंदर भी है जो उसे और भी मजबूत बना रहा है"।

बता दें, इससे पहले अमाल के भाई अरमान मलिक ने उनके बिग बॉस में शामिल होने पर अपना रिव्यू दिया था। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, "जाहिर तौर पर इसके लिए कभी नहीं था, लेकिन अब अमाल भाई साहब को कौन समझाएगा। वैसे भी, बोर्डिंग स्कूल समझके कुछ मस्ती करके वापस आ जाएं। बहुत गाना पेंडिंग है। अमाल मलिक के बिग बॉस 19 में जाने पर उनके फैंस के साथ-साथ उनके घरवाले भी उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article