Bigg Boss 19 Fan War After Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। कई बार छोटी सी बात को भी राई का पहाड़ बना दिया जाता है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा एक-दूजे से हाथापाई करते नजर आए। कुनिका सदानंद को लेकर शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच बहस शुरू हो गई, जो कि बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। बिग बॉस 19 में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई लड़ाई के बाद दर्शक भी दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ यूजर्स अभिषेक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने शहबाज बडेशा को सही ठहराया है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अमाल मलिक संग बहस के दौरान कुनिका सदानंद कहती हैं कि यही सम्मान देते हो तुम लोग। इसपर अभिषेक बजाज बोल पड़ते हैं कि सम्मान लिया नहीं कमाया जाता है। उनकी बात शहबाज बडेशा को पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिषेक को ताना देते हुए कहा कि जब दिन में हलवा चाहिए होता है तो बड़ी जल्दी आ जाते हो। इस मामले पर शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज की बहस शुरू हो गई, जिसमें दोनों ने एक-दूजे को धक्का देना शुरू कर दिया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की लड़ाई में दर्शक दो गुटों में नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "अभिषेक बजाज सही है। सम्मान कमाया जाता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शहबाज ने प्वॉइंट बोला है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "शहबाज बकवास है, फुटेज खाने के लिए ये कुछ भी कर रहा है।" वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "अभिषेक बेस्ट और ईमानदार बंदा है।" एक यूजर ने लिखा, "जिस औरत ने एक बारी सिर्फ रिक्वेस्ट पर तुरंत उठकर तुम्हारे लिए हलवा बना दिया, तुमने उसको ऐसा कुछ बोला जिससे उसे तकलीफ हुई। तो तुम कह रहे हो कि सम्मान कमाया जाता है? सच में अभिषेक? जीशान, शहबाज, बसीर, नीलम और मृदुल सही हैं। ये बहुत बुरा था अभिषेक।" एक यूजर ने लिखा, "अभिषेक सही है यहां। सम्मान मांगा नहीं जाता है बल्कि कमाई जाता है।"
