pic credit- ashnoor kaur/ tanya mittal (instagram)
Bigg Boss 19 Written Updates: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को अच्छी खासी टीआरपी मिल रही है। लोगों को ये सीजन काफी पसंद आ रहा है। जल्द ही बिग बॉस 19 को उसका विनर मिलने वाला है। हर रोज शो में कुछ न कुछ नया हो रहा है। आज के एपिसोड में भी काफी कुछ हुआ है। जहां अभिषेक बजाज के जाने के बाद अशनूर कौर बिल्कुल अकेली पड़ गईं। वहीं तान्या मित्तल का एक बार फिर से दूल टूट गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
एपिसोड की शुरुआत अशनूर के रोने से होती है क्योंकि अभिषेक बाहर हो गए। कुनिका रोती हैं, नीलम को मिस करती हैं और कहती हैं कि फरहाना को बाहर होना चाहिए था। अमाल और मालती हैरान हैं कि फैंस फरहाना जैसी को वोट क्यों दे रहे हैं। तान्या प्रणीत को समझाती हैं और कहती हैं गिल्टी मत फील करो। बात करें अशनूर की तो वो अभिषेक आउट होने के बाद अकेली पड़ गई हैं।
वहीं अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को आड़े हाथों ले लिया। अमाल कहते हैं अब तान्या से वो मीठी-मीठी बातें नहीं करेंगी। जब फरहाना मेडिकल रूम जाती हैं, अमाल कहते हैं तान्या भी पीछे-पीछे जाएं, जैसा हमेशा करती हैं। फरहाना तान्या से जवाब देने को कहती हैं, तान्या रोने लगती हैं। फरहाना उन्हें चुप कराती हैं। बाद में अमाल से कहती हैं बर्तन धोने की ड्यूटी बदलो। इसके बाद फिर फरहाना खान, अमाल-शहबाज से ड्यूटी को लेकर लड़ने लगती है। इसपर तान्या कहती है अब लड़ने की हिम्मत नहीं। मालती-कुनिका चाहती हैं।
लेटेस्ट एपिसोड में मालती ने एक बार फिर से बवाल खड़ा किया है। दरअसल, मालती-कुनिका चाहती हैं कि अशनूर-गौरव घर के काम में ज्यादा मदद करें। जब गौरव झाड़ू लगाते हैं, मालती कहती हैं 'सभी प्रोड्यूसर्स देखें, स्वीपर नंबर फिल्म में कास्ट करो।' इसपर गौरव हंसते हुए कहते हैं 'हर चीज में नंबर 1 हूं!' मालती ने कुनिका को धीरे से समझाया, आप इतना काम मत करो, आराम करो। लेकिन फरहाना को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसपर फरहाना, कुनिका को तंज मारते हुए कहती है, 'दिन में दो बार काफी है! सुबह दवा ली थी ना? ये सुनकर अमाल, अशनूर और गौरव तुंरत बीच में आते हैं और इसे पर्सनल कमेंट बताते हैं।
फरहाना और तान्या ने एक बार फिर से गौरव खन्ना पर हमला बोला है। लेटेस्ट एपिसोड में दोनों उन्हें कायर कहती नजर आई। दोनों गौरव को लेकर कहती हैं, बस कैप्टेंसी जीतने आए हैं, घर की बातें करते हैं। फिर प्रणीत पर तंज कसते हुए कहती हैं, ' अपने दोस्त अभिषेक को बाहर किया क्योंकि वो खतरा था, और ये लॉजिकल नहीं हैऔर मालती को जीरो बताती हैं और कहती हैं अमाल और शहबाज को सबसे पहले बाहर करना चाहिए।