टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नगमा मिराजकर को धोखा दे रहे हैं आवेज दरबार! बसीर अली-अमाल मलिक ने खोली पोलपट्टी

Bigg Boss 19 : बिग बॉस सीजन 19 में इन दिनों हंगामा चरम पर है। जिसे देखो वह एक-दूसरे के साथ भिड़ता नजर आ रहा है। और जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट की पोल भी खुल रही है। आज बसीर ने आवेज के बारे में जो कहा उसे सुनकर सब हैरान हो गए ।

Image

Image Source: Twitter

Bigg Boss 19 : टीवी का मेजदार शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ फैंस का मनोरंजन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ घर में लोग अपना वजूद दिखाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। दूसरे तरफ घर के अंदर एक के बाद एक टास्क हो रहे हैं। बात करें पिछले एपिसोड की तो, घर के अंदर जमकर हंगामा हुआ। बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। दूसरी तरफ आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को टास्क संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। आखिर तक आते-आते बसीर अली और आवेज दरबार के बीच जोरदार लड़ाई हो गई। जिसमें बसीर ने आवेज पर प्ले बॉय का आरोप लगा दिया।

बसीर अली ने लगाया आवेज दरबार पर इल्जाम

बसीर अली ( Baseer Ali) और अमाल मलिक ( Amaal Malik) ने अपनी बातचीत में आवेज दरबार ( Awez Darbar) को लड़कियों के पीछे घूमने वाला कहा। जब बसीर ने आवेज को कहा कि ' वह जोरू का गुलाम है' , तो इसके जवाब में आवेज ने कहा कि मैं तो केवल एक लड़की के पीछे हूं, तुम तो तीन-तीन के पीछे घूम रहे हो। तभी बसीर अली गुस्से में आग-बबूला हो गए और उन्होंने आवेज दरबार पर आरोप लगाया कि तेरा मन एक लड़की से नहीं भरता। यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, बसीर और अमाल ने बैठकर इसपर खूब चर्चा की।

इसके अलावा, अमाल ने बसीर से सहमति जताते हुए दावा किया कि अवेज के साथ उसके लगभग 15-16 कॉमन दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि अवेज लगभग 10 साल से नगमा के साथ 'गंभीर' रिश्ते में थे और यहां तक कि बिग बॉस के घर के अंदर उन्होंने उन्हें प्रपोज भी किया था, फिर भी वह अभी भी वह हर लड़की के डीएम में शामिल होते रहते हैं। अमाल और बसीर दोनों ने इस बात से सहमति जताई कि वह सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ ज्यादा बातें करता है, वह अपने रिश्ते को लेकर सिरियस नहीं है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article