टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बसीर अली ने WKW पर नेहल चुडासमा संग खत्म की दोस्ती, अमाल मलिक ने भी उधेड़ी बखिया

Bigg Boss 19 Baseer Ali Ends Friendship With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि एक टास्क के दौरान बसीर अली अपनी दोस्ती नेहल चुडासमा के साथ खत्म कर देंगे। वहीं अमाल मलिक भी नेहल की पोल खोलने में कसर नहीं छोड़ेंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Baseer Ali Ends Friendship With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार भी हर सप्ताह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जहां बीते दिन शो में दिखाया गया कि फराह खान ने नेहल चुडासमा, बसीर अली, कुनिका सदानंद की क्लास लगाई, वहीं गौरव खन्ना को भी प्लेयर बनने की नसीहत दी। लेकिन मनोरंजन का अंत यहीं नहीं होता है, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार में आज भी धमाका होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि बसीर अली, नेहल चुडासमा संग अपनी दोस्ती खत्म कर देंगे।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि फराह खान ने सभी घरवालों से पूछा कि वह किस एक इंसान के साथ दोस्ती की फाइल यहीं बंद करना चाहते हैं। इसपर गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद का नाम लिया और कहा कि जब-जब आप शेरनी बनकर गलत मुद्दे उठाएंगे तो एक आदमी दुनाली लेकर आपको खड़ा मिलेगा। गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद के चेहरे पर स्टैंप न लगाकर उनके पैर में लगाया। वहीं दूसरी ओर बसीर ने नेहल चुडासमा का नाम लिया। बसीर के एक्शन पर नेहल ने कहा कि मुझे लगा कि बसीर ने दोस्ती में अपमान बनाया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नेहल चुडासमा और बसीर अली की बहस यहीं नहीं रुकी। बसीर ने जवाब में कहा, "जिस चीज की ये बात कर रही हैं, उस चीज को इन्होंने घर में कुछ लोगों को खुद बैठाकर पहले ही बोल दी है।" वहीं नेहल चुडासमा ने कहा, "मैं वो नैरेटिव बाहर नहीं भेजना चाहती थी, खासकर जो महिलाएं इसे देख रही हैं। और मैं नहीं चाहती थी कि ये देश उस नैरेटिव को देखे।" नेहल चुडासमा की बात पर अमाल मलिक भड़क गए। उन्होंने कहा, "लेकिन आप चाहते थे कि देश देखे कि अमाल ने ये किया। यहां रिकॉर्डिंग है, जिसमें आवाज है कि मैं बोर्ड साफ करते हुए माफी मांग रहा था। धक्का देते हुए सॉरी बोल रहा हूं। उसे तान्या मनाए, गौरव मनाए और फिर तुम आओ। तो तुमने तो वो नैरेटिव डाल ही दिया है और अब आकर सॉरी बोले तो ये ठीक नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article