Bigg Boss 19 : भाई अमाल मलिक के सपोर्ट में आए अरमान मलिक, दिल की बात लिखते हुए कहा, 'गर्व महसूस हो रहा'

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में इस बार नए ड्रामे के साथ आया है। शो में सिंगर अमाल मलिक अपना खेल बखूबी खेल रहे हैं। साथ ही उनको सपोर्ट मिल रहा है उनके परिवार का। अपने बड़े भाई अमाल मलिक के लिए सिंगर अरमान मलिक ने पोस्ट किया है।

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में इस समय धमाल मचा हुआ है। फैंस का ये फेवरेट शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, फैंस की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते हो गए, अब इसमें लोगों का भी इन्टरेस्ट बनता जा रहा है। शो में तान्या मित्तल( Tanya Mittal) से लेकर गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) तक इन सभी स्टार्स का खेल फैंस को पसंद आ रहा है। एक से बढ़कर एक सदस्य ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। वहीं घर को अपना नया कैप्टन मिल गया है। इस बार घर के कप्तान बने हैं सिंगर अमाल मलिक। उनका स्टाइल लाखों लोगों को पसंद भी आ रहा है। अब अमाल मलिक( Amaal Malik) का हौसला बढ़ाते हुए उनके भाई अरमान मलिक( Armaan Malik) ने पोस्ट किया है। अरमान मलिक ने अपने भाई के लिए क्या कहा आइए बताते हैं

Bigg Boss 19

Image Source: Instagram

सिंगर अरमान मलिक( Armaan malik) ने हाल ही में अपने भाई अमाल के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अरमान ने एक्स हैंडल पर लिखा है, " यह देखकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि अमाल मलिक शो में अपने दिल से खेल रहे हैं। कभी-कभी उसे ऐसे उदास देखना परेशान कर जाता है, लेकिन हमारा प्यार आपके पास है। और यही उसके अंदर भी है जो उसे और भी मजबूत बना रहा है"।

End of Feed