टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने किया तान्या मित्तल का जीना मुहाल, दादागिरी दिखाकर दाने-दाने से किया मोहताज!

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Bully Tanya Mittal In Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक, तान्या मित्तल के पीछे हाथ धोकर पड़ चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने तान्या मित्तल को खाना न देने की भी बात कही। इससे जुड़ा बिग बॉस 19 का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Bully Tanya Mittal In Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब केवल तीन सप्ताह ही बाकी रह गए हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स की गेम भी दिन पर दिन बदलती दिखाई दे रही है। शो में पहले जो दोस्त हुआ करते थे, अब वो दुश्मन में तब्दील हो चुके हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भी दरार बढ़ती जा रही है। अमाल मलिक बीते दिन से ही तान्या मित्तल के हर एक काम पर न केवल टिप्पणी कर रहे हैं, बल्कि उनपर जमकर तंज भी कस रहे हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को खाना न देने की बात कही।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अमाल मलिक की हरकतें देखकर तान्या मित्तल ने भी उन्हें 'बेशर्म' और 'बदतमीज' कहा। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से कहा कि अब सब टेबल पर आकर खाना खाएंगे और कोई भी इधर-उधर नहीं खाएगा। उनकी बात सुनकर तान्या मित्तल ने कहा कि क्यों दादागिरी है क्या। वहीं अमाल ने जवाब दिया कि ये कैप्टन का रूल है। तान्या मित्तल ने गुस्से में कहा कि मैं यहां पर बेइज्जती कराने नहीं आई हूं यहां कि एक वक्त के खाने के लिए तेरी इतनी दादागिरी सहूं।। दोनों के बीच मतभेद यहीं पर खत्म नहीं हुए। किचन में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक पर भड़कते हुए कहा कि अगर तुझे यही करना है तो कर, बदतमीज।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को लेकर तान्या मित्तल का गुस्सा यहीं पर खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने भी 13 हफ्ते यहां पर दोस्ती निभाई है, लेकिन उस बेशर्म को शर्म नहीं आ रही है। खाने के लिए तू मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकता है, जैसे मैं सड़क से उठकर यहां आई हूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article