Bigg Boss 19: अमाल ने अनु मलिक पर लगे यौन शोषण आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं सपोर्ट नहीं करूंगा...'

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अब हाल ही में शो के दौरान अमाल मलिक ने अनु मलिक पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। जी हा, अमाल ने क्या बोला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में धमाके खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। लगातार शो में हो रहे ड्रामों ने दर्शको को बांधे हुआ है। जी हाँ, घर में आए 16 कंटेस्टेंट में से अब सिर्फ 15 ही मौजूद हैं। इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन हुआ जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बेघर हो गईं। अब हाल ही में शो के दौरान अमाल मलिक ने अनु मलिक पर लगे यौन शोषण वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार को सपोर्ट नहीं किया था लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19

Image Source: Imdb / Jio Hotstar

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक एपिसोड के दौरान अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अनु पर मी टू मूवमेंट के दौरान लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। नेहल चुड़ासमा से बात करते हुए अमाल मलिक कहते हैं, 'मैं तुम्हें एक बहुत गंभीर बात बतात हूँ। अनु मलिक पर इस बकवास का इल्ज़ाम लग चुका है, और मैं ऐसा नहीं हूँ। जब ये हुआ, तो उन्होंने मेरे पिता को फ़ोन किया और कहा कि उन्हें हमारे सपोर्ट की ज़रूरत है। मैंने एक इंटरव्यू में साफ़-साफ़ कह दिया था कि मेरे परिवार में मेरे मम्मी-पापा, अरमान, उनकी पत्नी और मेरे कुत्ते हैं। मैंने कहा था कि मैं इसका समर्थन नहीं करूंगा क्योंकि आग के बिना धुआँ नहीं उठता।'

End of Feed