टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले फिर सभी कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज, एक साथ हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

Bigg Boss 19 All Housemates Nominated Again: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स की मुसीबत और बढ़ रही है। वहीं अब वे एक साथ फिर से नॉमिनेट हो गए हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 All Housemates Nominated Again: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर अपने हर एक एपिसोड के साथ धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। वहीं जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घरवालों की परीक्षाएं भी कड़ी होती जा रही हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गुजर रहा कंटेस्टेंट्स का हर एक दिन उनपर किसी मेहरबानी से कम नहीं है। जहां बीते सप्ताह शहबाज बडेशा को छोड़कर घर के बाकी सभी सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे तो वहीं इस सप्ताह भी एक बार फिर से सभी घरवालों पर नॉमिनेशन की गाज गिर गई है। 'बिग बॉस 19' में एक साथ फिर से सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े फैनपेज लाइवफीड अपडेट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शो में बिग बॉस ने शहबाज बडेशा की कैप्टेंसी पर फुलस्टॉप लगाते हुए नॉमिनेशन टास्क का ऐलान किया। उन्होंने तान्या मित्तल से स्टोर रूम से नॉमिनेशन स्टैंप्स लाने के लिए कहा। खबरों की मानें तो बिग बॉस ने एक-एक कंटेस्टेंट को कंफेशन रूम में बुलाया और कहा कि वह जितने चाहे उतने कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। वहीं इस बार जहां नॉमिनेट करने की कोई सीमा नहीं थी तो वहीं दूसरी ओर नॉमिनेशन के लिए मिला एक वोट भी कंटेस्टेंट को मुसीबत में डाल सकता था। बिग बॉस ने कंफेशन रूम में सबसे पहले प्रणित मोरे को बुलाया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट्स ने किस घरवाले को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। फैनपेज के मुताबिक, ये भी कहा जा रहा कि बाद में शो में एक टास्क होगा, जिसमें परफॉर्म करके कंटेस्टेंट्स खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार पर फातिमा सना शेख, विजय वर्मा, मनीष मल्होत्रा और एकता कपूर जैसे सितारे मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article