टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: अभिषेक बजाज की फेम का फायदा उठा रही हैं आकांक्षा जिंदल? एक्स वाइफ के लिए कंटेस्टेंट ने बोली ये बात

Bigg Boss 19 Exclusive: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' के घर से अभिषेक बजाज एलिमिनेट हो गए जिसके चलते जनता शॉक में हैं। घर से बेघर होने के बाद अभिषेक बजाज ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान अभिषेक ने बताया कि कैसे एक्स पत्नी उनकी फ़ेम का फायदा उठाना चाह रही हैं।

Image

Bigg Boss 19 Exclusive

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया घर-घर चाव से देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहा है। शो से पिछले हफ्ते नीलम गिरी के साथ-साथ अभिषेक बजाज भी एलिमिनेट हुए। अभिषेक बजाज के इविक्शन से जनता इस समय गुस्सा है। घर से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान अभिषेक से उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को लेकर सवाल किया जिसपर एक्टर ने क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) कहते हैं, "नहीं मुझे उस इंसान से फरक नहीं पड़ता जो मेरे पास्ट का हिस्सा रह चुका है। वो एक ऐसे मौके पर आई हैं जब मैं अपने करियर के पीक पर हूँ और मेरे आस-पास के सभी लोग मेरी तारीफ़ कर रहे हैं। जब लोगों को पता चला कि मैं एक इंसान के रूप में कौन हूँ, तो वे सभी मेरी तारीफ़ कर रहे हैं। वे मुझसे इमोशनली रूप से जुड़ गए हैं, क्योंकि लोगों से इमोशनली रूप से जुड़ना बहुत मुश्किल होता है। वे ऐसे लोग हैं जो सोशल पैरासाइट की तरह हैं और जो आपकी सालों की मेहनत को खराब करना चाहते और उसे इस्तेमाल करना चाहते हैं। जो भी मेरा आकांक्षा जिंदल संग था वो पास्ट का रिलेशन है। इस रिश्ते को बहुत सालों पहले दोनों ने आपसी सहमति से खत्म किया वो भी शांतिपूर्ण तरीके से। आदमियों की आलोचना करना फैशन में है। आपने देखा है कि मैं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कितना वफ़ादार था। मैं दोस्तों के लिए करता हूँ तो प्यार के लिए तो मैं कुछ भी कर सकता हूँ। बस इतना ही।"

बात करें अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदली की शादी की तो दोनों एक दूजे को बचपन से चाहते थे। साल 2017 में दोनों ने शादी की लेकिन आपसी मतभेदों के चलते दोनों 2020 में अलग भी हो गए। आकांक्षा ने अभिषेक को लेकर खुलासा किया था कि वो उन्हे चीट कर रहे थे। सिर्फ यही नहीं आकांक्षा आए दिन अभिषेक को लेकर कोई ना कोई टिप्पणी जरूर करती थीं। घर में कई बार अभिषेक और अशनूर कौर के बीच आकांक्षा को लेकर बातचीत हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article