Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के आखिरकार हाथ लगी कप्तान की गद्दी, चुन-चुनकर लेंगे घरवालों से बदला

Bigg Boss 19 New Captain: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर को अपना एक नया कप्तान मिला और वो और कोई नहीं बल्कि अभिषेक बजाज हैं। जी हाँ, आखिरकार कई टास्क करने के बाद अभिषेक बजाज को कैप्टेंसी की गद्दी हाथ लगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 19 New Captain: छोटे परदे का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार कोशिश कर रहा है कि वो जनता का दिल जीत सके। मेकर्स को पिछले कई सीजन से टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही थी। हालांकि लोगों को 19वां सीजन थोड़ा हटके लगा क्यूंकी इसका थीम है डेमोक्रेसी। अब बात करें घर में आज होने वाले कैप्टेंसी टास्क कि जिसे अभिषेक बजाज ने जीत लिया। जी हाँ, अभिषेक बजाज घर के नए कप्तान बने लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Captain Abhishek Bajaj

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से एक बड़ी खबर सामने आई कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) को हटाकर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) कप्तान की गद्दी पर विराजमान हो चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क में सभी को धोबी पछाड़ देकर ही अभिषेक बजाज को कप्तान बनने का मौका मिला। इससे पहले घर में जीतने कैप्टेंसी टास्क हुए अभिषेक बजाज को हमेशा आखरी में निराशा ही हाथ लगी थी लेकिन इस बार किस्मत ने साथ दिया। कैप्टेंसी टास्क में छह राउन्ड हुए लेकिन आखरी में नेहल चुड़ासमा ने पूरा गेम पलट दिया। खुद को अमाल की अच्छी दोस्त बताने वाली नेहल ने अमाल मलिक का रास्ता काट अभिषेक को चुना।

End of Feed