टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने प्रणित को कहा 'प्लेयर', बोले- हम रिश्ते निभाते रहे और...

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Gives Reaction On Pranit More Decision: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं है। शो से अभिषेक बजाज का एविक्शन हो चुका है और उन्होंने बाहर आते ही प्रणित मोरे के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Gives Reaction On Pranit More Decision: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। शो में आए दिन महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते वीकेंड का वार पर डबल एविक्शन हुए, जिसके तहत नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ा। सलमान खान ने शो में प्रणित मोरे को अधिकार दिया था कि वह किसी एक को सुरक्षित कर सकते हैं, जिसके बाद घर से दो सदस्य बेघर हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने अशनूर कौर को सुरक्षित किया, जिसके बाद अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से जाना पड़ा। वहीं अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) से बाहर आते ही अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने प्रणित मोरे के फैसले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने टेली टाइम्स संग बातचीत में कहा कि मुझे इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) एविक्शन के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने टेली टॉक संग बातचीत में एविक्शन पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने एविक्शन पर कहा, "मुझे लग रहा था कि ये होगा, लेकिन उस चीज का मुझे ज्यादा दुख नहीं लगा। मुझे इसका दुख हुआ कि या तो मैं या फिर अशनूर को जाना ही होगा। मैं भावुक हो गया था, जब मुझे पता चला कि दो कंटेस्टेंट्स बाहर होंगे और प्रणित को किसी एक को बचाना है। ये या तो मैं होता या फिर अशनूर, हम में से किसी एक को जाना ही था। उन्होंने हमारी जोड़ी तोड़ दी।"

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आने के बाद प्रणित मोरे को प्लेयर तक कहा। एक्टर ने कहा, "जब प्रणित ने अशनूर को चुना तो उसने हमेशा कहा था कि अभिषेक तू मेरी पहली प्राथमिकता है और मैंने उससे हमेशा कहा था कि मेरी पहली प्राथमिकता अशनूर है और सेकंड तू है। लेकिन मुझे लगता है कि उसको लगा कि इस वक्त वो गेम खेल सकता है। लेकिन कोई नहीं हम रिश्ते निभाते रहे, खेल गया। मैं कहुंगा कि प्लेयर है भाई।" बता दें कि एक इंटरव्यू में जब अभिषेक बजाज से सवाल किया गया कि किसने सबसे ज्यादा आपको निराश किया है। इसपर उन्होंने कहा, "प्रणित ने।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article