टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई, मेकर्स उठाएंगे बड़ा कदम

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, घर में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा के बीच भयंकर लड़ाई हुई और बात हाथापाई तक उतर आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर क्यूँ हुई लड़ाई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देख फैंस मेकर्स से इंप्रेस हैं। शो का आगाज हुए तीन हफ्ते बीत चुके हैं तो 16 कंटेस्टेंट्स भी अपने रंग दिखाने लगे। घर में आए दिन कलेश दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा ने एक दूजे के साथ घर में मारपीट की। जी हाँ, शो के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने ये दावा किया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की इस भयंकर लड़ाई कि शुरुआत अभिषेक बजाज और अमाल मलिक से होती है जिन्हे कुनिका सदानंद बहस करते हुए कहती हैं, 'रिस्पेक्ट शो मत करो अगर दिल में ना हो।' ये सुन अभिषेक ने जवाब दिया कि इज्जत कमानी होती है। इस बीच शहबाज बडेशा कुनिका का बचाव करने के लिए कूद पड़े, उन्होंने अभिषेक को कहा कि दिन में तुम हलवा मांगते हो उनसे खाने को, और अब ऐसे बाते। फिर क्या दोनों में बहस होने लगी। जवाब में अभिषेक ने कहा, अभी-अभी आया है तू, ज्यादा मत बोल। बाद में दोनों एक-दूसरे को धक्का देते हैं, और जमकर मारपीट होती है।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) की लड़ाई में घरवाले आकार उन्हे अलग करते हैं और बिग बॉस भी दोनों को कई बार वार्निंग भी देते हुए दिखाई दिए। अब ऐसा सुनने में आया है कि मेकर्स इस हाथापाई के चलते एक बड़ा फैसला लेंगे लेकिन क्या इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वैसे घर के नियम के मुताबिक अगर कोई भी हाथापाई करते हुए पाया जाता है तो उसे शो से निष्काषित कर दिया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article