Yamini Malhotra Can't Find Home in Mumbai: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन शो में एंट्री ली थी। अपनी हॉटनेस और ग्लैमर से एक्ट्रेस ने शो में एंटेरटेन्मेंट का तड़का लगाया था। हालांकि कुछ समय हफ्ते बाद ही एक्ट्रेस शो से बेघर हो गई थीं। इस बीच यामिनी ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर बताया कि कैसे मुंबई में घर मिलना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। आखिर ये यामिनी के साथ ऐसा क्यूँ हो रहा है और सपनों के शहर मुंबई में घर मिलना मुश्किल कितना मुश्किल है, जानिए इस रिपोर्ट में।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) ने अपने फैंस को बताया कि कैसे कोई भी उन्हे मुंबई के घर किराया पर नहीं दे रहा है। एक्ट्रेस पोस्ट शेयर कर लिखती हैं कि हैलो, मुझे आप लोगों को कुछ ऐसी बात बताना चाहती हूँ जो मेरे लिए बहुत ही दुखद है। जितना प्यारा मुझे मुंबई है उतना ही यहां घर ढूँढना मुश्किल है। मुझे घर किराये पर देने से पहले कई सवाल पूछे गए कि क्या आप हिंदू हैं या मुसलमान?' और जैसे ही लोगों को पता चलता है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, वे सीधे मना कर देते हैं।

Yamini Malhotra Can't Find Home in Mumbai
यामिनी आगे लिखती हैं कि क्या एक्ट्रेस होने के कारण मुझे घर नहीं मिल सकता? यह मेरे लिए शाकींग है कि 2025 में भी ये सवाल पूछे जाते हैं। क्या हम वाकई इसे सपनों का शहर कह सकते हैं अगर सपने सपनों के साथ आते हैं? बता दें यामिनी का घर दिल्ली में है और बिग बॉस 18 के बाद वो मुंबई में घर तलाश रही हैं। बिग बॉस 18 से पहले एक्ट्रेस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' भी नजर आ चुकी हैं।
