'मैं खुद को कोसता हूं...'- सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोल पड़े करण वीर मेहरा, SSR को याद कर निकाला दिल का गुबार

Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Remembers Sushant Singh Rajput: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' के विजेता रह चुके करण वीर मेहरा ने हाल ही में पिंकविला को दिये इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। एक्टर ने कहा कि मैं आज भी खुद को कोसता हूं कि मैं वहां क्यों नहीं था।

Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Remembers Sushant Singh Rajput: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। करण वीर मेहरा अपनी जीत के साथ-साथ अपने और चुम दरांग के रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में करण वीर मेहरा ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। करण वीर मेहरा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए वो आज भी खुद को कोसते हैं। उनका मानना है कि अगर वो सुशांत सिंह राजपूत के पास होते तो उनकी थोड़ी मदद कर सकते थे।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए करण वीर मेहरा

End of Feed