Bigg Boss 18 New Promo: फैंस का चहेता शो बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) के साथ लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, क्योंकि शो में इस बार एक से बढ़कर एक कन्टेस्टन्ट देखने को मिल रहे हैं। बीती रात वीकेंड़ के वॉर में सलमान खान( Salman Khan) ने रजत दलाल( Rajat Dalal) , अफरीन खान( Afreen Khan) को लताड़ लगाई, वहीं आज रात का शो भी बेहद मजेदार होने वाला है। शो की क्लिप सामने आई है, जिसमें सलमान खान चाहत पांडे से उनके पसंद के लड़के के बारे में पूछते हैं।
सलमान खान( Salman Khan) क्लिप में चाहत पांडे से पूछ रहे हैं कि आप हर बार शादी की बात करती हैं, आज बताइए आपको कैसा लड़का पसंद हैं, तभी चाहत कहती है कि करणवीर जैसा फिट होना चाहिए। ये सुनकर सभी घरवालों खुश हो जाते हैं और करणवीर उठकर अपनी बॉडी दिखाने लगते हैं। तभी श्रुतिका कहती कि सर मुझे लगता है चाहत पांडे को करणवीर पर क्रश है। इतना सुनते ही करण कहता है कि चाहत मुझे तुम अच्छी लगती हो। घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। हालांकि सलमान खान कहते हैं कि मैं तुम्हारे लिए दूल्हा ढूंढ रहा हूं। यह सुनकर चाहत शर्माने लगती है।
बताते चले कि आज रात के शो में जमकर हंगामा होने वाला है। शो से आज एक कन्टेस्टन्ट की छुट्टी हो सकती है। यह शो का दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है। इससे पहले शो से गधराज को बाहर किया गया था।
