Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar Promo: टीवी का मजेदार शो बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। जैसे जैसे शो फ़ीनाले के करीब पहुंच रहा है वैसे-वैसे घर में नया हंगामा देखने को मिल रहा है। आज रात घर में वीकेंड का वॉर होगा जिसमें सलमान खान जमकर क्लास लगाएंगे। शो का प्रोमो आ गया है और ये बहुत ही दिलचस्प लग रहा है। आइए दिखाते हैं आज रात घर में क्या-क्या होने वाला है।
बिग बॉस 18 का वीकेंड का वॉर प्रोमो आ गया है, जिसमें सलमान खान सबसे पहले ईशा सिंह( Eisha Singh) की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान( Salman Khan) कहते हैं कि आप राशन के लिए अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) के पीछे क्यों पड़े हुए हैं। तभी बात आती है नए टास्क की जिसमें चाहत पांडे अविनाश मिश्रा को उन्हें ग्वार कहने पर मारती है, चाहत की ऐसी बात सुनकर सलमान खान को भी गुस्सा आता है। वह अविनाश से कहते हैं कि गवार क्या होता है, ये क्या बदतमीजी है। तभी अविनाश कहता है कि यो जो हरकत कर रही है ये कोई पढ़ा-लिखा इंसान करेगा। इसके बाद सलमान खान अविनाश पर सवाल उठाते हैं कि आपने भी बहुत लेवल क्रॉस किए हैं।
वहीं शो में रात को रोस्ट शो होगा जिसमें करणवीर मेहरा और रजत दलाल एक दूसरे को रोस्ट करेंगे। सबसे पहले करणवीर रजत को कहते हैं कि ये सबके जाने पर मगरमच्छ के आँसू बहाता है, इसका भाई दिग्विजय भी इसे थू कहता है। इसके बाद रजत की बारी आती है वह करणवीर को उनके पास कोई भी रिश्ते न संभाल पाने के लिए रोस्ट करता है। बेशक से आज रात का एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है।
