टीवी मसाला

BB 18 Weekend Ka Vaar: 'करणवीर की पीठ में शिल्पा ने घोंपे कई छुरे', दोनों की दोस्ती पर चुटकी लेंगे कृष्णा-सुदेश

BB 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 के वीकेंड के वॉर( Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar) प्रोमो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) और सुदेश लहरी( Sudesh lehri) घरवालों को हंसाने के लिए एंट्री लेते हैं। कृष्णा कहता है कि मुझे करणवीर के लिए दिल से बुरा लगता है....

Image

BB 18 Weekend Ka Vaar

BB 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) इन दिनों फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज दे रहा है। शो में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल जाता है। वहीं हर हफ्ते वीकेंड के वॉर का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। यही दिन होता है जब सलमान खान एक एक कर घरवालों ने उनके किए का हिसाब मांगते हैं। वहीं आज रात वीकेंड का वॉर बहुत मजेदार होने वाला है। एक तरफ जहां शो में फेमस सिंगर रफ्तार( Raftaar) और इक्का ( Ikka) नजर आएंगे, वहीं घरवालों के मजे लेने घर में कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) और सुदेश लहरी( Sudesh Lehri) की भी एंट्री होने वाली है।

बिग बॉस 18 के वीकेंड के वॉर( Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar) प्रोमो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) और सुदेश लहरी( Sudesh lehri) घरवालों को हंसाने के लिए एंट्री लेते हैं। कृष्णा अभिषेक जो कि जैकी श्रॉफ के किरदार में हैं वो शिल्पा शिरोड़कर को कहते हैं कि क्या गेम खेल रही हैं आप, उसके बाद कृष्णा कहता है कि मुझे करणवीर के लिए दिल से बुरा लगता है, विवियन घर में टाइमगॉड बना लेकिन करण टाइम-टाइम पर बस वो ## बना कृष्णा की बाद खत्म होने के बाद सुदेश लहरी कहते हैं कि अगर किसी को सब्जी काटने के लिए चाकू चाहिए तो करणवीर की पीठ से निकाल लें , शिल्पा जी ने वहाँ बहुत डाले हुए हैं। उनके कहना का मतलब यही नजर आया कि शिल्पा ने दोस्ती के नाम पर करण की पीठ में छुरा घोंपा।

सलमान खान लगाएंगे क्लास

वहीं बात करें आज रात के वीकेंड के वॉर की तो सलमान खान ( Salman Khan) , ईशा सिंह से लेकर अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा की क्लास लगाने वाले हैं। इसी के साथ घर के अंदर रोस्ट शो होगा जिसमें करणवीर और रजत दलाल की आपस में भिड़त होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article