टीवी मसाला

Bigg Boss 18: टाइम गॉड टास्क में कंटेस्टेंट ने लिया एक दूजे से बदला, नहीं बढ़ने दिया अपने दुश्मन को आगे

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें घर वाले टाइम गॉड बनने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। घर में विवियन डिसेना से लेकर रजत दलाल तक कई कंटेस्टेंट ने इस टास्क के चलते दुश्मनों पर भड़ास निकाली।

Image

Bigg Boss 18 Time God Task

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों घमासान युद्ध छिड़ गया है। सिर्फ यही नहीं घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री के चलते कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी काफी बढ़ गया है। शो में इस समय दिग्विजय राठी टाइम गॉड बन घर पर राज कर रहे हैं। हालांकि इस चीज से कई घरवाले दिग्विजय का विरोध करते हुए नजर आए। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है,जिसमें घर वाले टाइम गॉड बनने के लिए एक दूजे पर लांछन लगाते हुए दिखाई दिए।

बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की घर में टाइम गॉड टास्क को लेकर जंग छिड़ी गई है। इस बीच मेकर्स ने घरवालों के छोटे-छोटे पुतले बनाए हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट जिसे घरवाले को टाइम गॉड की गद्दी पर नहीं देखते हैं उसका पुतल तोड़ रेस से बाहर कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिग्विजय राठी ने ईशा का और रजत दलाल ने शिल्पा शिरडोकर का पुतला पैर से तोड़ा। रजत को ऐसा करते देख शिल्पा ने उन्हे बतमीजी तक कह डाला। वहीं दूसरी तरफ विवियन डिसेना ने करणवीर मेहरा का पुतला तोड़ते हुए कहा की वो एक ठंडे दिमाग के आदमी है जो पर्सनल अटैक करते हैं। जिसके चलते वो एक टाइम गॉड बनने के हकदार नहीं होते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 के इस प्रोमो से यह साफ हो गया है की घर का नया टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट को एक दूजे से दुश्मनी निकालनी पड़ेगी। बता दें इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और विवियन डिसेना का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article