टीवी मसाला

Bigg Boss 18: Vivian Dsena ने 'दो' कन्टेस्टन्ट को किया जेल में कैद, चुन चुन कर ले रहे घरवालों से बदला

Bigg Boss 18 Vivian Dsena puts Shrutika Arjun and Rajat Dalal in Jail: बिग बॉस 18 के घर में 'टाइम गॉड' की पवार पाते ही विवियन डीसेना ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब उन्होंने घर के दो कन्टेस्टन्ट को जेल में कैद कर दिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Vivian Dsena puts Shrutika Arjun and Rajat Dalal in Jail

Bigg Boss 18 Vivian Dsena puts Shrutika Arjun and Rajat Dalal in Jail: कलर्स टीवी और सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' पहले एपिसोड से अपने दर्शकों के दिल दिमाग पर कब्जा करके बैठा हुआ हैं। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम के जरिए फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। वहीं बिग बॉस भी अपने चालाक दिमाग से घरवालों की बैंड बजाने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। इन सबके बीच घर में 'टाइम गॉड' की पवार पाते ही विवियन डीसेना ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब उन्होंने घर के दो कन्टेस्टन्ट को जेल में कैद कर दिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें बिग बॉस एक ट्विस्ट के तहत विवियन (Vivian Dsena) को जेल में कैद करने के लिए दो घरवालों का नाम लेने के लिए बोलते हैं। हालाँकि घर के और कन्टेस्टन्ट ने रजत दलाल और चाहत पांडे के लिए वोट किया लेकिन विवियन श्रुतिका (Shrutika Arjun) को चुनने पर अड़े थे, जिससे उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हो जाती है।

हालांकि बिग बॉस 18 के सूत्रों के मुताबिक विवियन ने जेल में भेजने के लिए आखिरकार श्रुतिका और रजत का नाम लिया है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें की टाइम गॉड की उपाधि मिलने के बाद विवियन घरवालों के साथ काफी स्ट्रिक्ट हो गए हैं। उन्होंने साफ-साफ़ाई और घर अन्य काम के लिए कन्टेस्टन्ट को डंडा देना शुरू कर दिया है। ऐसे में 'टाइम गॉड' की उपाधि बिग बॉस द्वारा विवियन से वापिस ले लेने के बाद घरवालों का रवैया उनके प्रति कैसा होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article