टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा पर गिरी नॉमिनेशन की गाज! चाहत पांडे से फिर भिड़े 'मधुबाला' एक्टर

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Karanveer Mehra Gets Nominated: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। आज पहले सप्ताह का नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें एक्टर विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा पर नॉमिनेशन की गाज गिर सकती है।

Image

'बिग बॉस 18' में पहले नॉमिनेशन में गिरी करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना पर गाज?

Bigg Boss 18 Vivian Dsena And Karan Veer Mehra Gets Nominated: सलमान खान के 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' को गुजरे हुए अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच बढ़ती ही जा रही है। 'बिग बॉस 18' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स को झगड़ते हुए भी देखा जा चुका है। वहीं आज शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो गया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि बिग बॉस पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए कंटेस्टेंट्स से कहते हैं, जिसमें पहली गाज करणवीर मेहरा और फिर विवियन डीसेना पर गिरती है। इतना ही नहीं, नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान चाहत पांडे (Chahat Pandey) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की फिर से लड़ाई भी हो जाती है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के नॉमिनेशन से जुड़े प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को पहले नॉमिनेशन के बारे में बताते हैं। वीडियो में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और गुणरत्न सदावर्ते एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। गुणरत्न सदावर्ते ने करणवीर मेहरा पर निशाना साधते हुए कहा, "करणवीर नाम है इनका, मैं जानता नहीं हूं।" इसपर करणवीर मेहरा ने जवाब दिया कि कम से कम नाम तो जानते हो आप। वहीं गुणरत्न सदावर्ते ने आगे कहा कि मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं। इसपर करणवीर मेहरा ने जवाब दिया कि अभी बजाता हूं इनका डंका।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और गुणरत्न सदावर्ते के बाद विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे भी भिड़ गए। चाहत पांडे ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करते हुए कहा कि इनमें बहुत एटीट्यूड है, जिसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "ये एटीट्यूड तभी आता है, जब सामने वाला बदतमीजी करता है।" इसपर चाहत ने कहा कि आपसे बिग बॉस ने नहीं पूछा। वहीं विवियन डीसेना ने जवाब दिया कि तेरे से नहीं बोला। विवियन डीसेना की बात पर चाहत पांडे भड़क गईं और उन्होंने कहा कि ये तेरे से मेरे से मत करना मुझसे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article