Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों पर राज करने की पूरी पूरी कोशिश कर रहा है। कुछ नया ना और बोरिंग कंटेस्टेंट के चलते sहो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शोज में भी जगह नहीं बना पा रहा है। मेकर्स हर दिन शो में कुछ नए ट्विस्ट और टास्क लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं। इस बीच घर में नजर आ रहे विवियन डिसेना अपने शातिर दिमाग से शो को बेहद ही अलग मोड़ पर ले जा रहे हैं। हाल ही के शो के लाइव फ़ीड में देखने को मिला कि विवियन सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी इमोशल हुए।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में विवियन डिसेना एलिस कौशिक संग बातें कर रहे होते हैं तभी वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद करते हैं। कंटेस्टेंट कहते हैं कि मुझे बिग बॉस ऐसे ही लाड़ला नहीं बोलते, बल्कि हम दो लाडले हैं। एक तो चला गया और हम ही दो थे जो अपनी बात रखते थे। यह सुन फैंस ने भी सिद्धार्थ की कमी महसूस की। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर थे साल 2021 में एक्टर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए यह एक दर्दनाक दिन रहा था।
विवियन डिसेना (Vivian Dsena) और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और कलर्स चैनल को कई हिट शोज दिए। बिग बॉस 18 की बात करें तो घर के नए टाइम गॉड रजत दलाल बने हैं। साथ ही शो से बेघर होने के लिए रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, तेजिंदर बग्गा, कशिश कपूर और दिग्विजय राठी नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की किस कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी।
