टीवी मसाला

'भैंस की पूंछ...'- Bigg Boss 18 में टाइम गॉड रजत दलाल से भिड़ गईं चाहत पांडे, गुरूर चूर कर दिखाई औकात

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Fight With Rajat Dalal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल टाइम गॉड बन चुके हैं। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चाहत पांडे रजत दलाल से लड़ती नजर आईं। उन्होंने मुंब पर उनके 'भैंस की पूंछ' तक बोल दिया।

Image

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल से भिड़ गईं चाहत पांडे

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Fight With Rajat Dalal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल नए टाइम गॉड बने, लेकिन दूसरी ओर चाहत पांडे और बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी टास्क में अपना 100 प्रतिशत दिया। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चाहत पांडे (Chahat Pandey) और रजत दलाल (Rajat Dalal) झगड़ते नजर आए। टाइम गॉड बने रजत दलाल को चाहत पांडे ने चुप कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि उन्हें नया टैग भी दिया, "भैंस की पूंछ।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडे को चिढ़ाते नजर आए। उन्होंने चाहत पांडे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "बस तुम्हारे कर्मों का फल है।" इसपर चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने जवाब दिया कि क्यों कर रहे हो रजत यार। तुम्हारे भी बुरे कर्म ही होंगे, जब तुम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। चाहत पांडे की ये बात रजत दलाल को बुरी लग गई। उन्होंने चाहत को जवाब देते हुए कहा, "तेरे को एक चीज बताऊं, जितना तेरा दिमाग है ना तू उतनी ही बातें करेगी।" इसपर चाहत पांडे ने जवाब दिया, "तेरा मेरा करके बात करो मत। प्यार से बात करोगे तो डबल प्यार मिलेगा, नफरत दोगे भैंस की पूंछ।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में मनोरंजन का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि रवि किशन, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा से चाहत पांडे (Chahat Pandey) की एक्टिंग करने के लिए कहते हैं। इसपर दोनों घरवालों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article