Bigg Boss 18: अपना सफर देख रो पड़े विवियन डीसेना, रजत दलाल और चुम दरांग ने लूट ली लाइमलाइट

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang And Rajat Dalal Journey Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 18' में आज विवियन डीसेना, चुम दरांग और रजत दलाल का जर्नी वीडियो दिखाया जाएगा, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang And Rajat Dalal Journey Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' का ये आखिरी सप्ताह है और फिनाले में भी अब मात्र दो दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 18' में फिनाले के लिए जहां कंटेस्टेंट्स ने अपनी कमर कस ली है तो वहीं दूसरी ओर फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए फुल तैयारी में नजर आ रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का जर्नी वीडियो दिखाया गया। वहीं आज विवियन डीसेना, चुम दरांग और रजत दलाल का सफर दिखाया जाएगा। खास बात तो यह है कि इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल, चुम दरांग और विवियन डीसेना का दिखाया गया सफर

End of Feed