Bigg Boss 18 Eisha Singh to These Contestants Grab Spot In Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 18' के फिनाले में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। बीते दिन फिनाले से पहले शिल्पा शिरोडकर को घर छोड़कर जाना पड़ा। उनके एविक्शन पर विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और चुम दरांग फूट-फूटकर रोते नजर आए। 'बिग बॉस 18' से शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद बिग बॉस ने ऐलान कर दिया कि घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बना चुके हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बिग बॉस ने ऐलान किया कि ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, करण वीर मेहरा और चुम दरांग, ये छह कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंच चुके हैं। बिग बॉस की बात सुनते ही कंटेस्टेंट्स की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। हर किसी ने एक-दूजे को गले लगाकर बधाइयां दीं और खूब खुशी जाहिर की। हालांकि करण वीर मेहरा और चुम दरांग ने कहा कि हमें खुशी भी है और मायूसी भी कि इतनी पास आकर शिल्पा शिरोडकर को घर जाना पड़ा।
'बिग बॉस 18' में फिर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर खबर आ रही है कि कंटेस्टेंट्स के बाद एक बार फिर से शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने वाले सेलिब्रिटी मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो विवियन डीसेना के सपोर्ट में रुबीना दिलैक या
