टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरडोकर की विदाई में खूब रोए विवियन डीसेना, जाते-जाते करण वीर मेहरा ने भी दिया तोहफा

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' से कल शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) बाहर हो गईं। ऐसे में अपनी खास दोस्त को जाता देख विवियन डीसेना फूट-फूट कर रोए। सिर्फ यही नहीं करण वीर मेहरा ने भी विदाई देते हुए शिल्पा को एक खास तोहफा दिया।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो की फिनाले की घड़ी पास आ गई है और 18वें सीजन को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। फिनाले से पहले शो से एक और सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में अब मेकर्स को अपने टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। कल शिल्पा शिरडोकर की जर्नी फिनाले से पहले खत्म कर दी गई। यह देख विवियन डीसेना जो शिल्पा के बहुत करीबी दोस्त थे वो अपने आँसू नहीं रोक पाए। इसी के साथ करण वीर मेहरा भी दिल छू लेने वाला काम किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

टीवी दुनिया का विवादित शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से कल शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) घर से बेघर कर दी गईं। ऐसे में इस इविक्शन से हर कोई शॉक था। खुद जनता को ये लगता था कि शिल्पा फिनाले में अपनी जगह जरूर बनाएगी। घर से शिल्पा शिरडोकर को विदाई देते हुए विवियन डीसेना (Vivian Dsena) खूब रोते हैं। एक्ट्रेस के गले लगते हुए विवियन को पछतावा होता है कि उन्होंने कैसे शिल्पा को भला बुरा बोला था। इसी के साथ करण वीर मेहरा भी अपने आँसू नहीं रोक पाए। जाते-जाते कंटेस्टेंट ने शिल्पा को नंबर 1 मेडल पहनाया। करण ने तो शिल्पा को कई दफा प्यार लूटते हुए गालों पर किस भी दिया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरफ वायरल हो रही है। फैंस भी शिल्पा के एलिमिनेशन से काफी दुखी है लेकिन सभी को इस बात की खुशी है कि विवियन और करण को अपनी गलती का एहसास हुआ। दरअसल शो के दौरान शिल्पा विवियन और करण की दोस्त के बीच फंस जाती थी। इस चीज को लेकर तो सलमान खान ने भी शिल्पा को डांट लगाई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article