Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 18 में इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो को अब तक कलर्स टीवी पर शुरू हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों की क्लास लगाकर फैंस का मनोरंजन बनाए रखते हैं। यह वीकेंड का वार पर भी कुछ इस तरीके से खास रहा, जहां भाईजान ने सभी कंटेस्टेंट की बैंड बजाई। अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया है जिसमें सलमान खान घरवालों को नया टास्क देते नजर आ रहे है। हालांकि इस टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) को बोलने पर मजबूर कर दिया। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi
बिग बॉस 18 के मेकर्स द्वारा साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान घरवालों को नया टास्क देते नजर आ रहे हैं। भाईजान बोलते हैं कि "इस घर में मैंने अक्सर लोगों को के कहते सूना है कि जलने की बु आ रही है, तो क्यों न आज जान ही लेते हैं कौन किस्से जलता है। जिसके बाद विवियन डिसेना, दिग्विजय राठी का नाम लेटे हैं और उसके ऊपर बलून फोड़ देते हैं। विवियन, दिग्विजय (Digvijay Rathi) के बारे में बोलते हैं कि 'जिस सोच और नासमझी से ये आता है। उसको छोटी-छोटी चीज बहुत परेशान करती हैं जो मेरे लिए मायने भी नहीं रखती है। तो मैं इसको बताना चाहता हूँ कि इसके जलने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अविनाश भी दिग्विजय को 'कॉल आउट' करते नजर आते हैं।
Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi
बिग बॉस 18 के इस प्रोमो के बाद उर्फी जावेद (Urfi Javed) खुद को रोक नहीं पाती हैं और दिग्विजय राठी को सपोर्ट करते हुए बोलती हैं कि 'मुझे लगता है दिग्विजय अच्छा खेल रहा है लेकिन इसके बावजूद उसे टारगेट किया जा रहा है। इस बीच बता दें की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर भी दिग्विजय ने घर में एंट्री मारी थी।
