टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से एलिस का पत्ता कटते ही झूम उठे दर्शक, रोती-बिलखती ईशा सिंह के आंसुओं को कहा 'नकली'

Bigg Boss 18 Viewers Reaction on Alice Kaushik Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से एलिस कौशिक का एविक्शन हो गया है, जिसे लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह दिख रहा है। बिग बॉस से एलिस के एविक्शन पर दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

Image

'बिग बॉस 18' से एलिस कौशिक के एविक्शन पर दर्शकों ने दिया रिएक्शन

Bigg Boss 18 Viewers Reaction on Alice Kaushik Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। 'बिग बॉस 18' में लगातार कंटेस्टेंट लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बीते दिन ही 'बिग बॉस 18' से एक हसीना का पत्ता कट गया। वो हसीना कोई और नहीं बल्कि एलिस कौशिक थीं। लेकिन उनके एविक्शन पर जहां एक तरफ फैंस दुख मना रहे हैं तो वहीं बाकी दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। कुछ लोगों ने तो ये कहकर भी खुशी जाहिर की कि चुगली गैंग का एक मेंबर पानी में गया। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से एलिस कौशिक (Alice Kaushik) के एविक्शन पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से एलिस कौशिक (Alice Kaushik) के एविक्शन पर एक यूजर ने लिखा, "एलिस कौशिक का एविक्शन, चुगली गैंग का एक मेंबर गया पानी में छपाक...। ईशा सिंह ये बिग बॉस रियलिटी शो है, ना कि किसी सीरियल का स्क्रिप्ट। ओवर एक्टिंग की दुकान।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये किसी के कैरेक्टर पर लगातार कीचड़ उछालने और बाकी कंटेस्टेंट के लिए बुरा-भला सोचने का कर्म है। कर्मा प्लैटर के साथ सबसे घटिया कंटेस्टेंट को मिला है।" बता दें कि एलिस कौशिक के एविक्शन पर ईशा सिंह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। लेकिन लोगों ने उनके आंसुओं पर भी मीम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) के लिए रो रहीं ईशा सिंह पर तंज कसते हुए एक यूजर ने 'ओम शांति ओम' का सीन शेयर किया और लिखा, "मैं एलिस की विदाई के दौरान ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को देखते हुए।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' में शुरुआत में एलिस कौशिक को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें ईशा और अविनाश मिश्रा के साथ सिर्फ चुगली करते हुए ही देखा गया। कई बार तो एलिस कौशिक इन वजह से ट्रोल भी हुईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article