Bigg Boss 18 Vivian Dsena And Avinash Mishra Push Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी फाइनलिस्ट बनने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। शो में जल्द ही फिर से टिकट टू फिनाले टास्क होने वाला है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के टिकट टू फिनाले टास्क से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अंडे लाकर रजत दलाल (Rajat Dalal) को देने होंगे और जिसे वह टिकट टू फिनाले के लिए आगे पहुंचाना चाहते हैं, उस कंटेस्टेंट का नाम अंडे पर लिखना होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: केआरके ने कर दिया चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड का खुलासा, फोटो शेयर कर खत्म किया बिग बॉस का चैलेंज!!
'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सभी कंटेस्टेंट्स टास्क में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आए। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि टास्क में कई कंटेस्टेंट्स बेईमानी पर उतर गए। जहां पहले विवियन डीसेना ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को धक्का मारा तो वहीं बाद में अविनाश मिश्रा ने भी ऐसा ही किया। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि टास्क शुरू होते ही करण वीर मेहरा सबसे पहले अंडा लाकर रजत दलाल को देते हैं। रजत दलाल के पूछने पर वह चुम का नाम देते हैं। वहीं दूसरे राउंड में अविनाश मिश्रा बाजी मार जाते हैं। लेकिन तीसरे राउंड में जैसे ही अंडे उठाने की बारी आती है, विवियन डीसेना करण वीर मेहरा को धक्का मार देते हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला यहीं पर नहीं खत्म होता। प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि जब अंडा रजत दलाल को सौंपने की बारी आई तो अविनाश मिश्रा उन्हें धक्का मार देते हैं। इसपर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने कहा, "फेयर फेयर करते-करते मार दिया धक्का। अबे थोड़ा तो शर्म किया करो।" उनकी बात पर अविनाश मिश्रा ने कहा कि मैं तभी तक फेयर खेल सकता हूं, जब तक मेरे साथ फेयर खेला जाए। इस बात पर करण वीर मेहरा ने जवाब दिया, "बस यहीं पर बिग बॉस हार गए तुम।"
