टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन को जगाने के लिए भेजी गई थीं काम्या पंजाबी, पोल खोल बोलीं- चैनल उसे जिताना चाहता है...

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi Expose Makers Rooting For Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कुछ दिनों पहले काम्या पंजाबी आई थीं, जिन्होंने विवियन डीसेना की गेम को लेकर उन्हें फटकार लगाई। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में पोल खोल दी कि उन्हें जानबूझकर भेजा गया था।

Image

'बिग बॉस 18' को लेकर काम्या पंजाबी ने खोली मेकर्स की पोल

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi Expose Makers Rooting For Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है और सभी कंटेस्टेंट्स चाह रहे हैं कि वे फिनाले में अपनी जगह बना लें। कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में काम्या पंजाबी ने एंट्री ली थी, जिन्होंने विवियन डीसेना को उनकी सुस्त गेम के लिए फटकार लगाई। हालांकि विवियन डीसेना के फैंस ने काम्या पंजाबी को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इस ट्रोलिंग के बीच काम्या पंजाबी ने मेकर्स की पोल खोल दी कि उन्हें जानबूझकर भेजा गया था। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने बताया कि चैनल विवियन डीसेना को जिताना चाहते हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से आने के बाद काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) लगातार ट्रोल हो रही थीं। यहां तक कि कई एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने भी काम्या पंजाबी को आड़े हाथों लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। लेकिन टेली मसाला को दिये इंटरव्यू में काम्या पंजाबी ने मेकर्स की पोल खोल दी। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, "वो जमाना गया, जब राहुल रॉय बनकर आप बैठे रहोगे और जीत जाओगे। अब चैनल जो चाहता था, वो जिताना चाहते थे उसको तो भेज दिया मुझे कि भाई जाकर हिला दे उसे। कम से कम ट्रॉफी को जस्टिफाई तो कर दें कि हां आखिरी के दो सप्ताह में इसकी गेम बदल गई। अब तो यही विजेता है।"

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) और सलमान खान के कड़वे शब्द सुनकर विवियन डीसेना ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के सामने ये तक कह दिया कि किसी और से करा लें, मैं नहीं सुनता किसी की भी। यहां तक कि विवियन ने काम्या संग दोस्ती पर भी सवाल खड़ा किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article