Bigg Boss 18 Ex Contestant Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी गेम की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ईशा सिंह का है, जो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रहते हुए लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। कई बार दर्शकों ने उन्हें वैंप तक कह दिया। वहीं अब 'बिग बॉस 18' की एक एक्स कंटेस्टेंट ने भी ईशा सिंह की पोल खोली है। उन्होंने शो से निकलने के बाद इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ईशा सिंह (Eisha Singh) को इनसिक्योर और जलनखोर बताया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) को एक सप्ताह के अंदर-अंदर ही निकलना पड़ा था, क्योंकि शो में उनके कनेक्शन बिल्कुल नहीं बन पाए थे। वहीं अब उन्होंने ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे ईशा सिंह (Eisha Singh) के सिलसिले में सवाल किया गया। अदिति मिस्त्री ने ईशा सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, "ईशा, शुरुआत से ही मुझे वो पसंद नहीं थी। मुझे लगता है कि वो अपने आप में ही रहती है और उसका एटीट्यूड बहुत ज्यादा अलग है। यहां तक कि जब हमने एंट्री की, वो हमारे बारे में भी चुगली कर रही थी। पहले दिन ऐसे कौन करता है? यहां तक कि वो हमें लेकर खुश भी नहीं थी। उनकी असुरक्षा और जलन साफ झलक रही थी। तो मुझे लगता है कि वो कहीं न कहीं असुरक्षित हैं।"
विवियन डीसेना पर भी अदिति मिस्त्री ने कही ये बात
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर भी अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मुझे विवियन बहुत ही घमंडी और बोरिंग लगे। वो दिखने में अच्छे हैं, लेकिन मजाक को मजाक के तौर पर नहीं ले सकते।"
