Bigg Boss 18: खत्म हुआ घर में तजिंदर पाल सिंह बग्गा का खेल, लाख बचाने के बाद भी नहीं बच पाए कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 Tajinder Pal Singh Bagga Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से तजिंदर पाल सिंह बग्गा का पत्ता कट चुका है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी तजिंदर पाल सिंह बग्गा सबसे पीछे चल रहे थे। बीते कई वक्त से तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा था।

Bigg Boss 18 Tajinder Pal Singh Bagga Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में जो-जो कंटेस्टेंट्स आए हैं, एक ना एक दिन उनका सफर खत्म होना तय है। वहीं इस सप्ताह भी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है, जिसका नाम भी अब सामने आ चुका है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर खबर आ रही है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा का घर में अब खेल खत्म हो गया है और उन्हें इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' से बेघर होना पड़ा। तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के अलावा ईडन रोज पर भी खतरा मंडरा रहा था। हालांकि अब ये देखना होगा कि शो से इस सप्ताह दो एविक्शन होते हैं या फिर केवर तजिंदर पाल सिंह बग्गा को ही घर से बेघर होना पड़ता है।

'बिग बॉस 18' से कटा तजिंदर पाल सिंह बग्गा का पत्ता

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के जाने की खबर शो के फैन पेज बिग बॉस तक ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "ब्रेकिंग और एक्सक्लुसिव। आखिरकार तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।" बता दें कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा बीते कई सप्ताह से घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो रहे थे। हालांकि नो एविक्शन के कारण उनके ऊपर से खतरा बार-बार टल जा रहा था। लेकिन इस सप्ताह तजिंदर पाल सिंह बग्गा वोटिंग ट्रेंड में भी सबसे पीछे थे।

End of Feed